ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रक में बैठकर धौलपुर जा रहे परिवार पर लुढ़के टनों वजनी स्टील के रोल, दो मासूमों की मौत

मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास बुधवार की शाम को एक स्टील रोल से भरे हुए ट्रक में बैठकर धौलपुर जा रहे परिवार पर रस्सी टूटने से टिन रोल आ गिरा। जिसके नीचे दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, वहीं माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में एक मासूम बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित बच गई। जेसीबी से इस स्टील रोल को हटाकर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां माता पिता का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धौलपुर निवासी शब्बीर खान उम्र 35 साल अपनी पत्नी रूकसार बानो, आठ साल की बेटी अनीषा, तीन साल की शकीना व तीन महीने की बच्ची बुसरा को लेकर ग्वालियर से ट्रक में सवार होकर धौलपुर की ओर जा रहा था। ट्रक में भारी वजनी स्टील रोल रखे हुए थे। जब ट्रक देवरी गांव के पास घरौना मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी बीच जिस रस्से से यह स्टील रोल बंधे हुए थे, वह टूट गया। जिससे यह स्टील रोल लुढ़कर पीछे ट्रक में बैठे शब्बीर व उसके परिवार पर आ गिरा। जिससे पूरा ही परिवार इस टनों बचनी रोल के नीचे दब गया। ट्रक चालक ने ट्रक रोक दिया। इसी बीच स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन स्टील रोल का वजन ज्यादा होने से परिवार को निकाल नहीं सके। जिस पर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने जेसीबी मशीन को बुलाया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद इस परिवार को बाहर निकाल लिया गया। जिस पर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां दो मासूम बच्चियों तीन साल की शकीना व तीन महीने की बच्ची बुसरा की मौत हो चुकी थी। वहीं आठ साल की बच्ची अनीषा पूरी तरह से सुरक्षित बच गई। वहीं स्टील रोल के नीचे दबने से शब्बीर व रूकसार बानो बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पैरों में गंभीर चोट आईं थी।

20 रुपये कम किराए के चक्कर में बैठ गए स्टील रोल से भरे ट्रक में

शब्बीर फेरी लगाकर गली मोहल्लों में सामान बेचने का काम करता है। बुधवार को वह अपनी बहन के घर परिवार के साथ गया था। जहां से वापस आते समय बस में धौलपुर का किराया 100 रुपये था। जिस पर उसने इस स्टील रोल से भरे हुए ट्रक को रूकवाया। जिसने 80 रुपये किराए में धौलपुर छोड़ने की बात कह दी। जिस पर शब्बीर 20 रुपये बचाने के चक्कर में इस ट्रक में पीछे सवार हो गया। इसी बीच यह हादसा हो गया। वहीं रूकसार का कहना था कि ग्वालियर में टैम्पों में उसके पैसे निकल गए। जिससे वह ट्रक में सवार हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.