ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘अगर मैंने मुंह खोला तो सूनामी आ जाएगी, मेरे खिलाफ हुई साजिश’…WFI अध्यक्ष बृजभूषण बोले

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह एक बड़ी साजिश का शिकार हुए हैं और जब वह ‘मुंह खोलेंगे तो सुनामी आ जाएगी।’ बृजभूषण ने नवाबगंज स्थित नंदनीनगर मिनी स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं विदेश नहीं भागा हूं बल्कि यहीं पर हूं। उनकी सरकार में किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है। सही बोलूं तो मेरे साथ साजिश हुई है जिसका खुलासा मैं शाम को आपके समक्ष करूंगा।”

नई दिल्ली में धरना दे रहे देश के दिग्गज पहलवानों विशेष कर महिला पहलवान विनेश फोगाट के रवैये के प्रति नाखुशी का इजहार करते हुए बृजभूषण ने कहा, ‘‘अगर मैं मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जाएगी।” यहां शनिवार से शुरू हो रही ओपेन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कुश्ती महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि चैंपियनशिप में 300 पहलवान भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 23 जनवरी तक कहीं जाने वाले नहीं बल्कि यहीं स्टेडियम में जमे रहेंगे।

बता दें कि कि तीन बार की राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने गुरुवार को पहलवानों और खेल मंत्रालय की बैठक के बाद कहा था कि खिलाड़ी सिर्फ बृजभूषण का इस्तीफा नहीं बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी चाहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘यह कुश्ती का दुर्भाग्य होगा, अगर देश की बेटियां सामने आएंगी और बताएंगी कि हमारे साथ क्या हुआ था। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद कर रहे हैं कि देश की बेटियों को इतना मजबूर न किया जाए कि हमें यह काला दिन देखना पड़े।

विनेश, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवान तीन दिन से WFI के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, जहां उन्होंने सिंह और महासंघ के कोचों पर यौन उत्पीड़न एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनेश ने कहा कि बात सिफर् इस्तीफे की नहीं है, हम इस्तीफा लेकर रहेंगे और अगर मजबूर किया गया तो उन्हें जेल भी भेजेंगे। हम चाहते हैं कि वह इस्तीफा दें और उनके खिलाफ कारर्वाई की जाए। खेल मंत्रालय ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है मगर पहलवान संतुष्ट नहीं हैं और तुरंत कारर्वाई चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.