ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने किया अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की रिलीज डेट का एलान 

आलिया भट्ट के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। इस साल उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इसके अलावा इस साल के शुरुआत में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर संग शादी की।
इसी साल एक्ट्रेस मां बनी और हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मौका भी उन्हें साल 2022 में ही मिला। आलिया इस हॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने को तैयार है। एक्ट्रेस की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट का एलान हो चुका है।

कुछ ही देर पहले आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे दिखाया गया है कि साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की घोषणा की गई है। इन्हीं में से एक आलिया भी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की भी डेट सामने आई है। 2 मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो में  16 फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट्स का एलान हुआ है।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

वीडियो के बाद बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ सभी फिल्मों की छोटी-छोटी क्लिप्स शेयर की है। 8वें नंबर पर फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की एक क्लिप्स शेयर की है, जिसमे आलिया भट्ट की भी झलक देखने को मिली। इसी के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ। यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया, कीया धवन का किरदार निभा रही हैं।  फिल्म की लीड एक्ट्रेस गैल गैडोट और जेमी डोर्नन का भी पावरफुल अंदाज देखने को मिलेगा। आलिया के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस को देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.