ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

कटिहार। ह्यूमन सपोर्ट संस्था के द्वारा प्रायोजित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक कविता पासवान, जिला अध्यक्ष लकखी प्रसाद महतो, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, डॉ सुशील कुमार सुमन के द्वारा किया गया। इसका चित्रण, योगासन की विभिन्न मुद्राओं का चित्रण एवं अन्य 9 विषयों पर प्रतिभागियों को चित्रण करना था। चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 168 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार कल्पना भारती, द्वितीय पुरस्कार अफीफा तबस्सुम एवं तृतीय पुरस्कार अभीराजकुमार को प्रदान किया गया। इसके साथ-साथ एक्सीलेंट आर्ट वारियर केर रूप में 10 एवं सुपीरियर आर्ट वॉरियर्स के रूप में 25 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभाभियों को सर्टिफिकेट आफ पार्टिसिपेशन दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तारकेश्वर प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं 27 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से प्रधानमंत्री के द्वारा परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण के कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को भाग लेने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा ने किया। जबकि मुख्य रूप से जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव दिलीप वर्मा, पप्पू गुप्ता कमल कृष्ण नायक, अमरेंद्र कुमार अजय के साथ-साथ हेमंत सपोर्ट संस्था के अध्यक्ष स्मिता सिंह आदि ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.