ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीचर्स ऑफ बिहार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप हुआ बीस हज़ार के पार

मोतीहारी। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही कू ऐप भी शिक्षकों में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस स्वदेशी कू ऐप में विगत चार माह में 20 हज़ार से भी अधिक बिहार के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक जुड़कर अपने विद्यालयों में हो रहे नवाचारी गतिविधि को साझा कर रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता सह अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया के शिक्षक रंजेश कुमार ने कहा कि कू ऐप का इंटरफ़ेस भी ट्विटर के समान ही है, जिससे उपयोगकर्ता अपने पोस्ट को हैशटैग के साथ वर्गीकृत कर सकते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं को उल्लेख या उत्तरों में टैग कर सकते हैं।
वहीं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि कू पीले और सफेद इंटरफेस का उपयोग करता है। 4 मई 2021 को कू ने “टॉक टू टाइप” नामक एक नया फीचर पेश किया, जो अपने उपयोगकर्ताओं को ऐप के वॉयस असिस्टेंट के साथ एक पोस्ट बनाने की अनुमति देता है।
श्री ठाकुर ने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि आइये हम सभी अपने स्वदेशी ऐप को अपनाकर अपने कार्यो को विश्व पटल पर रखने का कार्य करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.