ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उर्फी जावेद ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांगी सिक्योरिटी

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSCW) ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद की सुरक्षा से जुड़ी मांग पर गौर करने को कहा है. एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उर्फी ने एमएससीडब्ल्यू को एक शिकायत पत्र भेजा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता चित्रा वाघ ने राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पत्र में ये भी दावा किया गया है कि चित्रा वाघ ने संवाददाताओं से बातचीत में उर्फी की पिटाई करने की धमकी भी दी थी. उर्फी जावेद ने कहा है कि वो अपने घर के बाहर असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अधिकारी के मुताबिक, पत्र में उर्फी जावेद ने खुद को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है और एमएससीडब्ल्यू ने मुंबई पुलिस से उनकी शिकायत को गंभीरता से लेने को कहा है.

चित्रा वाघ ने दर्ज कराई है शिकायत

महाराष्ट्र बीजेपी की महिला इकाई की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ सार्वजनिक स्थलों पर ‘आपत्तीजनक’ कपड़े पहनने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में अंबोली पुलिस ने हाल ही में उर्फी जावेद से पूछताछ भी की थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर उन्हें समन कर बुलाया था और करीब दो घंटे तक उनसे सवाल जवाब किए गए थे.

 उर्फी ने भी दर्ज कराई शिकायत

चित्रा वाघ की शिकायत के बाद उर्फी जावेद ने भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ पर आरोप लगाया कि वो उन्हें धमका रही हैं. उर्फी के वकील ने बताया था कि आईपीसी की धारा 153(A)(B), 504, 506, 506(ii) के तहत चित्रा वाघ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है.

आपको बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर विवादों में रहती हैं. कई बार वो अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर ट्रोल भी होती रहती हैं. हालांकि उर्फी जावेद अपने आलोचकों को करारा जवाब देने से भी पीछे नहीं हटती. चित्रा वाघ के खिलाफ भी उर्फी ने मोर्चा खोला हुआ है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.