ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में दम तोड़ रहा है कोरोना! 24 घंटे में आए 37 नए केस, एक मरीज की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं इससे संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 2,07,67 लोगों का टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 24 लाख 21 हजार 113 टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 135 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा छह सक्रिय मामले कम हुए है। वहीं कर्नाटक में 14 , पंजाब में आठ , पुड्डुचेरी और गुजरात में पांच-पांच , दिल्ली और तेलंगाना में दो-दो तथा राजस्थान में एक सक्रिय मामले बढ़े हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या अभी 1940 है। इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों का आंकड़ा चार करोड़ 46 लाख 81 हजार 781 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 49 हजार 111 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,730 हो गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.