ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लो-फ्लोर बस में दो युवकों ने मचाया उत्‍पात, चालक बस लेकर पहुंच गया थाने

भोपाल।  राजधानी में बोर्ड आफिस चौराहे से एक लो-फ्लोर बस में सवार हुए दो मनचलों ने जमकर हंगामा मचाया। इसे बस में बैठे दूसरे यात्री भी परेशान हो गए। परिचालक ने जब उन दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्‍होंने बस चालक और परिचालक को गालियां देना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज होकर बस चालक सीधे टीटी नगर थाने बस लेकर पहुंच गया। उसने थाने के बाहर बस को खड़ा किया और पुलिसकर्मियों से उन दोनों की शिकायत की। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। घटना शुक्रवार रात 09 से 10 बजे के मध्‍य की है। जानकारी के मुताबक नगरसेवा की यह लो-फ्लोर बस शाहपुरा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में बोर्ड आफिस चौराहे पर दो युवक बस में सवार हुए और बस में सीट पर बैठते ही उन्‍होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब बस के परिचालक ने उन्‍होंने रोका तो वे अभद्रता और गाली-गलौज पर उतारू हो गए। विवाद बढ़ता देख चालक बस को लेकर सीधा टीटी नगर थाने पहुंच गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर बस के चालक या परिचालक शिकायत करते हैं तो दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.