ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

द कपिल शर्मा शो में इस बार नहीं आएंगे नजर शाहरुख खान

शाह रुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फैंस इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कर रहे है। एक्टर के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई पठान का पहला शो देखने को बेताब हो रहे है, लेकिन इन सबके बीच एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर नहीं आ रहे है।

एक्टर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से रूबरू हो रहे है। शनिवार को एक बार फिर शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए #AsKSRK का सेशन किया। इस दौरान सभी ने कई तरह के सवाल किए। अब एक फैन ने किंग खान से पूछा है कि वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नजर आएंगे या नहीं. फैन ने अपने कमेंट में लिखा, सर कपिल शर्मा (शो) में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार ?

फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने बता दिया है कि वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नहीं नजर आएंगे। किंग खान ने लिखा, ‘भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा, वहीं मिलते हैं। इससे साफ जाहिर हो चुका है कि एक्टर अपनी फिल्म पठान के लिए किसी भी प्रमोशन प्लेटफॉर्म में नजर नहीं आएंगे। फिल्म पठान की तो यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में शाह रुख खान का शानदार एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं उनका साथ डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे देंगे। खबरों की माने तो सलमान खान कैमियो किरदार में नजर आ सकते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.