ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नागालैंड पुलिस ने पूरे राज्य में की छापेमारी, 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त

नगालैंड पुलिस ने विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से पूरे राज्य में छापेमारी और तलाशी ली है। राज्य में इस सप्ताह हथियार और गोला-बारूद सहित 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की गई है। चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को चुनाव की घोषणा की थी। इस साल 27 फरवरी को चुनाव होंगे।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस सप्ताह अकेले पुलिस विभाग ने 18,49,73,650 रुपये की कुल जब्ती राशि जब्त की है। जब्त किए गए सामानों में 3,43,53,025 रुपये के नशीले पदार्थ, अन्य कंट्राबेंड (14,84,14,000 रुपये), हथियार और गोला-बारूद (50,900 रुपये), भारत निर्मित विदेशी शराब (21,25,725 रुपये) और अन्य बरामदगी (30,000 रुपये) शामिल है

मेघालय में भी छापेमारी
इस बीच मेघालय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रशासन ने पूर्वी जयंतियां हिल्स जिले के एक गांव से करीब 10 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सुतंगा-साईपुंग विधानसभा क्षेत्र के उम्किआंग गांव में तीन अलग-अलग अभियानों में असम से आने वाले वाहनों से यह नकदी जब्त की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.