ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेलंगाना सीएम केसीआर ने क्रांति के लिए उठाई आवाज, कहा- भारत के संविधान को फिर से लिखने की जरुरत

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का मंगलवार को एक बड़ा बयान सामने आया।‌ उन्होंने बताया कि भारत में संविधान को फिर से लिखने की जरूरत है। क्रांतिकारी सोच को बढ़ावा देते हुए कहा कि युवाओं को अपनी जरूरत के लिए ऊपर उठने और लड़ने की आवश्यकता है। सीएम केसीआर इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने मुंबई जा रहे हैं।

सीएम केसीआर ने बताया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव एक क्रांतिकारी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने भारत का संविधान एक बार फिर से लिखने की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि देश में गुणात्मक (नेतृत्व) परिवर्तन की आवश्यकता है, देश में नई सोच, नया संविधान लाया जाना चाहिए।‌ सीएम केसीआर ने इस संबंध में सभी नेताओं से मिलने और अपनी बात साझा करने की बात कही। बल्कि वह पहले से ही इसकी शुरुआत कर चुके हैं।

देश के लिए लड़ने की जल्द घोषणा करेंगे सीएम केसीआर

तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्रमुख ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सीएम केसीआर अलग-अलग नेताओं से इस बारे में बात करना आरंभ भी कर दिया है। TRS के प्रमुख ने आगे कहा कि सीएम केसीआर जल्द ही देश के लिए लड़ने की घोषणा करेंगे।

सीएम केसीआर ने का युवाओं को लड़ने की जरूरत

सीएम केसीआर ने अपनी इस क्रांतिकारी सोच में युवाओं को शामिल करते हुए कहा कि इस देश के युवाओं को अपनी जरूरत के लिए ऊपर उठने और लड़ने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, ‘यह भारत के लिए प्रतिक्रिया करने का समय है। अब क्रांति की बहुत जरूरत है। हम जल्द ही देश के लिए काम करेंगे और बहुत जल्द घोषणा करेंगे।’

उद्धव ठाकरे से मिलेंगे सीएम केसीआर

देश में बदलाव की पहल सीएम केसीआर पहले ही कई नेताओं से बातचीत करना शुरू कर दिया है और अब वह मुंबई दौरा करने जा रहे हैं, जहां पर सीएम केसीआर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

केंद्र पर फूटा गुस्सा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा फूट रहा है, केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने ‘हम चुप नहीं रहेंगे और देश को इन नासमझ नेताओं और पार्टियों से मुक्त होना चाहिए।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.