ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिर्जापुर में राजधानी एक्सप्रेस हादसा में सीनियर सेक्शन इंजीनियर और टेक्नीशियन निलंबित

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास राजधानी एक्सप्रेस की इंजन से क्रेन की टक्कर मामले में पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। रेलवे ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर और टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया है। मामले में आरोपी क्रेन चालक और सुपरवाइजर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। हादसे की जांच अभी रेलवे की संरक्षा टीम कर रही है।

13 जनवरी की शाम झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12314) एक क्रेन से टकरा गई। पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन से टकराने के बाद क्रेन का एक हिस्सा ओएचई से टकरा गया जिससे तार के साथ ही एक पोल भी टूट गया।

क्रेन से टक्कर के बाद ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और अप व डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित हो गया। मामले में क्रेन चालक और सुपरवाइजर को आरपीएफ की टीम दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी मिश्रा और  टेक्नीशियन धर्मवीर को निलंबित किया गया है।

पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर व टेक्नीशियन को निलंबित किया गया है। इन लोगों की देख रेख में ही कार्य हो रहा था इसलिए निलंबित किया गया। मामले की जांच रेलवे संरक्षा टीम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.