ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक पीएम मोदी 24 जनवरी को शाम 4 बजे अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर देश के बाल नायकों से बातचीत करेंगे।बता दें कि भारत सरकार द्वारा नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति और बहादुरी जैसी छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

गौरतलब है कि इस साल बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को पीएमआरबीपी-2023 के लिए चुना गया है। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। बता दें कि पिछले साल 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें बधाई देंगी। पुरस्कार पाने वालों बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.