ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिग्‍विजय के सर्जिकल स्‍टाइक संबंधी बयान पर शिवराज का पलटवार, बोले

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जम्‍मू पहुंचे राहुल गांधी की रैली में मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता द्वारा दिग्‍विजय सिंह सर्जिकल स्‍टाइक के सबूत मांगने पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने दिग्‍विजय के बयान के बहाने पूरी कांग्रेस पार्टी को ही कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वास्‍तव में कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्‍तान परस्‍ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं तो कभी भगवान राम का अस्‍तित्‍व था या नहीं था, इस पर सवाल उठाते हैं। कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। दिग्‍विजय सिंह द्वारा फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगे जा रहे हैं। इस तरह वह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। वह इस तरह खुद को पाकिस्‍तान के साथ खड़ा दिखा रहे हैं। इसी बहाने शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल जी, यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? आपके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग चल रहा है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे कि सेना कमजोर होगी। यह देशभक्‍ति नहीं है। कभी दिग्‍विजय के राज में सिमी का गढ़ था मप्र। उन्‍होंने कांग्रेस से अपील की कि कम से कम सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध न करें।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.