ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल के दीपेश और रितिका ने पूछा प्रधानमंत्री से सवाल, मिला यह जवाब

भोपाल ।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दीपेश को भी अपना सवाल पूछने का मौका मिला। दसवीं के छात्र दीपेश का सवाल था कि हम इंस्‍ट्राग्राम और अन्‍य इंटरनेट मीडिया की इस दुनिया में अपना ध्‍यान भटकाए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्‍यान कैसे केंद्रित करें। भोपाल की रितिका ने भी प्रधानमंत्री से सवाल किया। प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि निर्णय हमें करना है कि आप स्‍मार्ट हैं या गैजेट्स स्‍मार्ट हैं। कभी-कभी लगता है कि आप अपने से ज्‍यादा गैजेट्स को स्‍मार्ट मान लेते हैं। गलती वहीं से शुरू हो जाती है। उन्‍होंने कहा कि आप इस बात पर विश्‍वास करें कि परमात्‍मा ने आपको बहुत शक्ति दी है और आपसे स्‍मार्ट गैजेट्स नहीं हो सकता । आप जितने स्‍मार्ट होंगे गैजेट्स का उतने प्रभारी तरीके से उपयोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने क‍हा कि देश के लिए यह चिंता का विषय है। मुझे पता चला है कि भारत में औसत 6 घंटे लोग स्‍क्रीन पर गुजारते हैं। हमें गैजेट्स गुलाम बना रहा है। हम इसके गुलाम न बनें और अपनी आवश्‍यकता के अनुसार इसका उपयोग करें। भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट उमावि की कक्षा 12 वीं की छात्रा रि‍तिका घोड़के ने पूछा कि हम एक से अधिक भाषाएं कैसे सीख सकते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि हमारा देश विविधता वाला देश है। इस पर हमें गर्व होना चाहिये। यहां संचार के अनेक साधन हैं। हमें कोशि‍श करनी चाहिये कि अन्‍य राज्‍यों की भाषाएं सीखें। इसके जरिए हमें अनुभवों का निचोड़ भी मिलता है। उन्‍होंने कहा कि हम भाषा के जरिए विविधताओं से परिचित होते हैं। बिना बोझ बनाए हमें भाषा सीखनी चाहिये। दुनिया की सबसे पुरातन भाषा जिस देश के पास हो उसे गर्व होना चाहिये कि नहीं होना चाहिये। हमारी तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.