ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM Modi राजस्थान का करेंगे चौथा दौरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को भीलवाला के आंसीद का दौरा करेंगे। यहां पीएम मोदी गुर्जर समाज के प्रमुख आराध्य भगवान श्री देवनारायणजी के 1111वें अवतरण मोहत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11.30 से 12.45 बजे तक मालासेरी डूंगरी पर समारोह में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह सबसे पहले भगवान श्रीदेवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जहां प्रधानमंत्री को मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल पूजा करवाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री लाखों लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आध्यामिक मंच से गुर्जर समाज को बड़ा संदेश देंगे। सूत्रों के मुताबिक गुर्जर समाज के प्रदेशभर से कई संतों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। बीजेपी संगठन के कार्यकर्ता और गुर्जर समाज के सामाजिक कार्यकर्ता संयुक्त रूप से कार्यक्रम को बड़ा बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।पीएम मोदी के दौरे से राजस्थान के मालासेरी डूंगरी को देश में नई पहचान मिलेगी। क्षेत्र का सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक उत्थान होगा। मोदी गुर्जर समाज को सामाजिक तौर भी महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान के लगातार चौथे दौरे को सियासी ढंग से देखा जा रहा है। PM मोदी के इस दौरे के जरिए भाजपा राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सचिन पायलट का गुर्जर समाज पर प्रभाव कम करने की कोशिश भी की जा सकती है।पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान में यह पिछले 4 महीने में तीसरा दौरा है। इससे पहले मोदी 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आए थे और जनसभा को संबोधित किया था। इससे पिछले दौरे में 30 सितम्बर 2022 को मोदी राजस्थान में आबू रोड आए थे। वह गुजरात के अम्बा माता से लौटते समय आबू रोड हेलीपैड पहुंचे और कार्यक्रम के मंच से ही राजस्थान की धरती और जनसमूह को 3 बार झुककर प्रणाम किया था। पीएम के दौरों के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.