ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरसों के खेत में मिला था किशोरी का शव, पुलिस अभी भी खाली हाथ

भिंड: देहात थाना अंतर्गत उदोतपुरा गांव में घर से करीब तीन सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मिले किशोरी की हत्या मामले में दूसरे दिन बुधवार को पुलिस के हाथ कुछ नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्ध लोगों के अलावा स्वजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल से मिले सबूतों से पुलिस तय नहीं कर पा रही है कि छात्रा की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि किशोरी की हत्या कहीं और की गई है इसके बाद शव का सरसों के खेत में डाला गया है।

यह है पूरा मामला

15 वर्षीय सीता बघेल पुत्री रामवीर बघेल निवासी उदोतपुरा थाना देहात कक्षा नौवी की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह स्कूल गई और दो बजे घर आई। घर पर कपड़े बदलकर वह शौच के लिए खेत पर गई। करीब एक घंटे में जब वह वापस घर नहीं आई तो मां रामादेवी को चिंता हुई। करीब साढ़े चार बजे जब एक ग्रामीण अशोक भदौरिया के सरसों के खेत में चारा ले रहा था, तो उन्हें बीच खेत में किशोरी पड़ी दिखाई दी। उन्होंने किशोरी के चाचा कैलाश बघेल को सूचना दी। इसके बाद स्वजन खेत पर पहुंचे और देहात थाना पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस स्वजनों से भी कर रही पूछताछ

टीआइ विनोद सिंह कुशवाह के मुताबिक मृतका के गले से दुपट्टा का फंदा लगा था। प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि घटना स्थल के पास मृतका की चप्पलें पड़ी हैं, जो उथल-पुथल नहीं हैं। किशोरी पूरे कपड़े पहने है, जिससे यह साफ हो रहा है कि उसके साथ किसी प्रकार की दुष्कर्म या अन्य छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई है।जहां शव मिला है वहां किशोरी ने शौच भी नहीं की। पानी का डिब्बा भी भरा मिला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह मामले का खुलासा कर देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.