ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मप्र में गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिलेगा : शिवराज

नर्मदापुरम| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस के मौके पर गरीब महिालाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब राज्य की गरीब महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, “लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा। योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।”

उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनाएगी। मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की।

समारोह को सांसद राव उदयप्रताप सिंह और विधायक सीतासरन शर्मा ने भी संबोधित किया। जिले के प्रभारी एवं खनिज साधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.