ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीनगर: अंतिम पड़ाव पर भारत जोड़ो यात्रा, लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा…कश्मीरी पंडितों पर भी बोले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 135 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से फिर शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा ध्वज फहराया। राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया और कहा कि उन्हें पंडितों के हालात को लेकर जवाब देना चाहिए।

राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया है और उनके हालात सुधारने के कोई कदम नहीं उठाए जिसके कारण उनकी यह स्थिति हुई है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ‘आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं – हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है। जवाब है, प्रधानमंत्री जी।’

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और सोमवार को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा की समाप्ति शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा श्रीनगर शहर और डल झील के भ्रमण के साथ श्रीनगर में हिल लॉक पर स्थित होटल ताज विवांता में रात्रिभोज के साथ होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.