कश्मीर में व्यापक वर्षा और बर्फबारी की संभावना
श्रीनगर| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहे और आगे कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश/बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है, यह जानकारी मौसम विभाग के कार्यलय ने दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश/बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना है।”
श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू और कटरा दोनों में न्यूनतम तापमान 7.6, बटोटे में 4, बनिहाल में 2 और भद्रवाह में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.