ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दूल्हे ने अपने ही पिता को मारा थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया। मामला इतना आगे बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक, बारात चित्रकूट में महिला के घर पहुंची। दुल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। सभी मेहमान बैठे हुए थे, लेकिन दुल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था।

अपने बेटे के व्यवहार से नाराज दूल्हे के पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और वह फिर भी दुल्हन के कमरे में जाता रहा।

इससे गुस्साए पिता ने मेहमानों के सामने दूल्हे को थप्पड़ मारा और दूल्हे ने अपने पिता को वापस थप्पड़ मार दिया।

मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला किया। बारात बिना दुल्हन के लौट आई और दोनों परिवारों ने शादी नहीं करने का फैसला किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.