ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अरुणाचल में एनएससीएन-केवाईए के दो विद्रोही गिरफ्तार..

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एनएससीएन-केवाईए के दो विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गांबो के अनुसार, खामकाई और नामगोई क्षेत्र में संगठन के सदस्यों के मौजूद रहने की सूचना मिली थी। इसके बाद असम राइफल्स और जिला पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों विद्रोहियों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान नयन कुमार चकमा और गंगवांग वांगली के रूप में हुई है।चकमा के बताने पर पुलिस ने रीमा ओल्ड लोंगचोंग स्थित जंगल से एक चीन निर्मित राइफल, मैगजीन, सेफ्टी फ्यूज, रेडियो सेट और मोबाइल फोन बरामद किया।

इसके अलावा खामकाई गांव स्थित चकमा के घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने कारतूस के साथ एक जर्मन निर्मित पिस्टल भी जब्त की है। इस साल 26 जनवरी को एनएससीएन-केवाईए के एक सक्रिय सदस्य स्वयंभू कामतिम रेखुंग ने चांगलांग पुलिस स्टेशन में जिला पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। इसके जरिये विस्फोट कर जिले को दहलाने की साजिश रची गई थी। पुलिस को कृष्णापुर इलाके में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। रविवार सुबह इस क्षेत्र में छापेमारी की गई। यह छापेमारी सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से की। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.