सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरा करें- मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में वृहद परियोजना मंडल की 118 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की मूंदरी वृहद सिंचाई परियोजना, रिहन्द सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, काठन परियोजना, सेमरिया सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, कयामपुर सूक्ष्म उद्वहन वृहद सिंचाई परियोजना और भन्नी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं संबंधी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें। प्रदेश में सिंचाई क्षमता को लगातार बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एस.एन. मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.