बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिरी बस, 39 की दर्दनाक मौत, कई घायल
पाकिस्तान के लास्बेला में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस गहरे नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बताया गया है कि एक्सीडेंट इतना भीषण था कि नाले में गिरते ही बस में आग लग गई। यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी।
क्षेत्र की सहायक कमिश्नर हमजा अंजुम नदीम ने कहा कि बस में 48 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और सभी शवों को निकाल लिया गया है। वहीं, घायलों को पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, क्योंकि हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.