ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्यटन नगरी मांडू में खोह में मिले युवक-युवती के शव

धार। धार जिले के मांडू और नालछा से लगी गहरी और खतरनाक गिदीआ खोंह में बुधवार को सुबह युवक और युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। युवक और युवती नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपुरा के रहने वाले थे। सुबह पशु चराने गए आसपास के ग्रामीणों में जब शव को खाई के बीच लटका हुआ देखा तो घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए।

करीब 1500 मीटर है इसकी गहराई

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मांडू और नालछा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। फिलहाल युवक और युवती का शव खाई में फंसे हुए हैं। बताया जाता है कि गिदिया खोह की गहराई करीब 1500 मीटर है। जानकारों का कहना है कि शव को निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत भी करनी पड़ेगी। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। ऐसा अनुमान है हालांकि यह घटना क्यों हुई यह पुलिस जांच का विषय है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और शव को बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.