ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अडानी ग्रुप को लेकर केंद्र पर हमलावर ममता, बोलीं- अपने करीबियों को बचाने के लिए LIC के पैसे का हो रहा इस्तेमाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा खुद को और पार्टी के कुछ मशहूर करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा लोगों के पैसों का इस्तेमाल कर रही है। पूर्वी वर्धमान जिले में एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर आम बजट को लेकर निशाना साधते हुए दावा किया कि आयकर में दी गई छूट कुछ और नहीं, बल्कि शब्दों की बाजीगरी है।

ममता ने दावा किया, ‘‘अगर यह सरकार ज्यादा दिन रही, तो सारे बैंक बंद हो जाएंगे। जीवन बीमा (निगम) समाप्त हो जाएगा। जिस तरह से एलआईसी के शेयर बेचे जा रहे हैं… जिस तरह एलआईसी और बैंकों के पैसे, जो लोगों के हैं, पार्टी (भाजपा) और उसके कुछ मशहूर करीबी लोगों के फायदे के लिए इस्तेमाल किये जा रहे हैं, आप नहीं जानते कि आपको बैंकों या बीमा कंपनियों से पैसा मिल पाएगा भी, या नहीं।” वह स्पष्ट रूप से अडाणी समूह में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एलआईसी के निवेश का जिक्र कर रही थीं, जिसके शेयर अमेरिकी समूह हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आने के बाद गिर गये।

केंद्रीय बजट को ‘‘झूठ से भरा” करार देते हुए बनर्जी ने कहा कि 2024 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर केंद्र बड़े-बड़े दावे कर रहा है। उन्होंने विस्तार से बताये बगैर दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार बजट पेश किये जाने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट होने पर हताश है। बनर्जी ने दावा किया, ‘‘केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई…कुछ लोगों को फोन करके उनसे उन शेयरों में कई हजार करोड़ रुपये लगाने को कहा गया, जिनके भाव गिर रहे थे।” वहीं, विश्व भारती विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच असंतोष का उल्लेख करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि छात्रों को अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि वह ‘‘हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रहेंगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.