• Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Saturday, June 20, 2026
  • ई मैगज़ीन
  • ई पेपर
  • संपर्क
  • लॉगिन

Nai Soch Live Nai Soch Live - Breaking News in Hindi

  • Home
  • बिहार
    • बिहारशरीफ
    • गया
    • जहानाबाद
    • तिरहुत
    • दरभंगा
    • पटना
    • पूर्णिया
  • प्रादेशिक
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • तकनीक
  • खेल
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • नौकरी
Nai Soch Live
ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री
देश

चुनावी साल में मोदी सरकार ने दिया जनता को तोहफा

By Arti Singh On Feb 3, 2023 39

नई दिल्ली । बजट सत्र 2023 के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिस बजट की रुपरेखा जनता के सामने रखी उसमें चुनावों की झलक को साफ देखा जा सकता है। अगर बजट की बड़ी बातों का विश्लेषण किया जाए तो उसमें नई टैक्स व्यवस्था का उल्लेख सबसे पहले आता है जिसका असर देश के सबसे बड़े नौकरी पेशा वर्ग पर पड़ेगा। सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था का ऐलान किया है जिसके तहत सात लाख तक की कमाई वाले टैक्स फ्री हो गए। नए टैक्स सिस्टम के अनुसार नए टैक्स स्लैब के मुताबिक तीन लाख तक की सालाना आय वाले लोगों को टैक्स नहीं देना होगा। 3-6 लाख की सालाना इनकम वालों को 5 फीसदी 6-9 लाख की सालाना आय वालों को 10 फीसदी 9-12 लाख रुपये सालाना कमाने वालों को 15 फीसदी आयकर देना होगा। अब जरा इसके सियासी पहलू को भी समझ लेते हैं इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसके बाद अगले साल मार्च-अप्रैल तक लोकसभा चुनावों की तारीखें आ जाएंगी। जिसके कारण अगले साल सरकार पूर्ण बजट पेश नहीं कर पाएगी इसीलिए इसे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट माना जा रहा है कुल मिलाकर समझा जाए तो सरकार के पास आम जनता को तोहफा देने का यह आखिरी मौका था। सरकार ने भी इस मौके पर फायदा उठाया और नई टैक्स व्यवस्था का ऐलान कर दिया। जिसका असर देश के सबसे बड़े वर्ग पर पड़ेगा। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्या बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। देश की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले सियासी पंडितों की मानें तो इससे फर्क तो पड़ेगा। अब यह फर्क कितना बड़ा होगा वह पार्टियों की गतिविधियों पर भी निर्भर करेगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों में देश के राजनीतिक समीकरणों में कुछ बदलाव देखने को मिला है। विपक्षी दलों के एकजुट होने की संभावनाएं बढ़ रही है क्षेत्रीय दलों ने भी अपनी ताकतों के अनुसार रणनीति में बदलाव किया है। अब से पहले पिछले चार बजटों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। कोरोना काल के बाद से जनता टकटकी लगाए किसी राहत की उम्मीद कर रही थी सरकार भी सही समय आने का इंतजार करती रही और आखिर में जो फैसला किया उसका सीधा असर मिडिल क्लास पर पड़ेगा। टैक्स स्लैब के अलावा सरकार ने जनता को डायरेक्ट फायदा पहुंचाने वाली जिस दूसरी योजना पर फोकस किया वह पीएम आवास योजना है। पीएम आवास योजना का आवंटन 66% बढ़ाकर 79000 करोड़ कर दिया गया है। इस बार के बजट में सरकार ने जिन योजनाओं का आवंटन बढ़ाया है उसमें पीएम आवास सबसे ऊपर रही।

39
Share
Arti Singh

Prev Post

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए मिलेगा शहद-च्यवनप्राश

Next Post

उड़ान में देरी यात्रियों और स्पाइसजेट के स्टाफ के बीच हुई तीखी नोंकझोंक  

You might also like More from author
देश

संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा?

देश

दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का…

देश

हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे…

देश

1.5 साल की दिल्लगी, फिर ब्याह लाया दूसरी दुल्हनिया… गर्लफ्रेंड ने किया विरोध तो…

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • Facebook Likes
  • Twitter Followers
  • Instagram Followers
  • 2,300 Subscribers
Nai Soch
Like us on Facebook
Magazine front
क्रिकेट स्कोर
Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
About Us

आपका अपने चहेते चैनल नई सोच लाइव में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप नई सोच लाइव को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Popular News

कवियों और कलाकारों ने स्वच्छता का दिया संदेश गंदगी के खिलाफ…

Feb 28, 2022

ओवैसी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई

Feb 4, 2022

iPhone12, सिर्फ 41,999 में, जानें अमेजन और फ्लिपकार्ट के ऑफर

Feb 6, 2022
Popular Categories
  • मध्यप्रदेश12282
  • देश8392
  • उत्तरप्रदेश3439
  • मनोरंजन2847
  • धार्मिक2825
  • छत्तीसगढ़2817
Nai Soch Live © 2026 - All Rights Reserved.
Design & Developed by: SMC Web Solution - 8770359358
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.