ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामचरितमानस भारत की आत्मा, भगवान राम के आदर्श पर देश चलता है : सम्राट चौधरी

रामचरितमानस पर प्रश्न उठाने वाले मनुष्य नहीं हो सकते

तेजस्वी राजनीति में अभी ‘बउआ’ हैं

बिहार में राजनीति तौर पर सिर्फ 2 ही सामंती लालू, नीतीश बचे है

पटना। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राजद और जनता दल यूनाइटेड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रामचरित मानस और भगवान श्री राम पर प्रश्न उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रामचरित मानस तो देश की आत्मा है। जीते भी है तो भगवान राम की पूजा करते हैं और मरते समय भी हे राम कहते हैं। भाजपा नेता श्री चौधरी ने कहा कि राम तो इस देश के संविधान में हैं और उन्हीं के आदर्श पर देश चलता है। रामचरितमानस देश की आत्मा है और उसपर प्रश्न उठाने वाला पापी है, वह मनुष्य नहीं हो सकता। ऐसे लोग राक्षसरूपी मनुष्य बनकर पृथ्वी पर आया है। पटना प्रदेश कार्यालय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधान पार्षद श्री चौधरी ने कहा कि राजद जातिवादी की लड़ाई लड़वाना चाहता है, जातीय उन्माद फैलाना चाहता है, क्योंकि वह जानती है कि ऐसे सत्ता नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि राजद इसीलिए जाति जाति खेल रही है। श्री चौधरी ने कहा कि राजद पूरी तरह कन्फ्यूज है। वह समझ नहीं पा रही है कि लालू की विचारधारा पर चले कि तेजस्वी यादव की। राजद ऊंची जातियों और समाज को गाली देने का काम पहले भी करती थी, अब भी कर रही। धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा, जातीय गठबंधन बनाने का प्रयास हो रहा। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि तेजस्वी लालू प्रसाद के उतराधिकारी है। लालू प्रसाद के पास वोट है लेकिन तेजस्वी अभी राजनीति में बउआ हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पास चार विभाग है है क्या वे दूसरे को भी देंगे। तेजस्वी डेढ़ साल में करोड़पति थे अब तो अरबपति होंगे। एक प्रश्न के उत्तर में श्री चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद की राजनीति में उत्पति 100 में 90 प्रतिशत शोषित नारे से हुई थी। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा अब कितनी बार फसल काटोगे। उन्होंने जोर देकर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बिहार में राजनीति रूप से दो ही सामंती नीतीश कुमार और लालू प्रसाद बचे हैं। सभी वर्ग चाहे वे सामान्य जाति हों या पिछड़े, अति पिछड़े हों आरक्षण की श्रेणी में हैं, ये जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे जबकि नीतीश और लालू प्रसाद बिहार को बर्बाद करने में लगे है। उन्होंने कहा कि समता पार्टी की स्थापना राजद को हटाने के लिए हुई थी, लेकिन नीतीश फिर से उसे सत्ता तक ले आए, इसलिए भाजपा नीतीश मुक्त बिहार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने राजनीति को कलंकित कर दिया। उन्होंने नीतीश को मायावी बताते हुए कहा कि वे कर्पूरी ठाकुर और कभी लालू के विरोधी भी रहे। लालू प्रसाद को जेल भेजने वाले में भी नीतीश शामिल थे। एक आईएएस अधिकारी द्वारा बिहार के अधिकारियों को अपमानित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश का इकबाल भले समाप्त हो गया है लेकिन बिहार का इकबाल नहीं समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश की राजनीतिक हैसियत भी समाप्त हो गई है इसलिए वे कुछ निर्णय नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि नीतीश सिर्फ कट पेस्ट वाले नेता रह गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.