नारायणपुर के आत्मानंद कालेज में एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंस
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय में एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों के नेताओं को वापस भेजा। एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ने ही एक-दूसरे पर ही कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.