ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ये है करीना कपूर की हमशक्ल, नई बेबो का वीडियो देख फैंस हुए इंप्रेस

Kareena Kapoor Lookalike: सभी ने अक्सर बाॅलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल देखे होंगे। इस बार करीना कपूर की तरह ही दिखने वाली अस्मिता गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डिजिटल काॅन्टेंट क्रिएटर अस्मिता गुप्ता की फैन फॉलोइंग किसी इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर से कम नहीं है। लोगों का कहना है कि अस्मिता की शक्ल करीना कपूर से काफी मिलती है। इतना ही नहीं उनकी अदाएं भी करीना कपूर जैसी ही हैं। अस्मिता बखूबी करीना कपूर के हाव भाव की नकल उतार लेती हैं। उनके एक्सप्रेशन जब वी मेट फिल्म की गीत की याद दिलाती हैं। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है, तो आप खुद ही उनके वीडियो देख सकते हैं।

करीना कपूर की हमशक्ल

वे उनके वीडियोज में करीना के गाने पर लिप सिंक करते हुए नजर आ रही हैं। अस्मिता के ये वीडियो देखने के बाद आपको लगेगा कि ये करीना कपूर की जुड़वां हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पहनावे, लुक, डांस स्टाइल और अदाओं की नकल उतारने में काफी हद तक सफल रही हैं। वीडियो शेयर करने के बाद से ही वह काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, नगाड़ा-नगाड़ा पर एक और रील देखनी बनती है। लोग अब इस वीडियो को देखने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

अस्मिता की अदाएं देख फैंस फिदा हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा करीना कपूर 2.0। वहीं एक और ने लिखा एक पल को लगा कि मैं गीत को देख रहा हूं, शानदार, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है हमारी नई बेबो को देखो। आपने ये लुक कैसे क्रिएट किया। अस्मिता के लुक्स देख पता चलता है कि वे करीना कपूर की कितनी बड़ी फैन हैं। बता दें कि जब वी मेट की रिलीज को 15 साल पूरे होने पर अस्मिता ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वे फिल्म के फेमस डायलॉग पर लिप सिंक करती हुई दिखाई दे रही थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.