ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल-इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले दौड़ेगी भोपाल मेट्रो 

भोपाल । मप्र में 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भोपाल और इंदौर शहर में मेट्रो दौडऩे लगेंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। यहीं नहीं मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शहरों में मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू करने की समयसीमा तय की गई है। इसके बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलते ही जनता के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। भोपाल में मेट्रो का 30.95 किमी और इंदौर में 31.46 किमी ट्रेक प्रस्तावित हैं। इसमें से प्रथम चरण में भोपाल में 7 किमी का प्रायोरिटी कॉरीडोर बनाया जा रहा हैं। दोनों ही शहरों के लिए इस माह के अंत तक जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ट्रैक की पहली खेप डिलीवरी की जाएगी। इसके बाद एल एंड टी भोपाल में और आईएससी एंड टेक्समो इंदौर में पटिरियां डालने का काम शुरू कर देंगी। आल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी को 52 मेट्रो ट्रेन सेट के ऑर्डर दे दिये गए हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सितंबर 2023 में मेट्रो का ट्रायल रन करने की समयसीमा तय कर ली हैं। इसके तीन से चार महीने बाद सेंट्रल मेट्रो रेल कमिश्नर की तरफ से सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करते ही मेट्रो की सुविधा दोनों ही शहरों में शुरू कर दी जाएगी।

तीन डिब्बों के साथ दोड़ेगी मेट्रो
दोनों ही शहरो में शुरुआत में मेट्रो तीन-तीन डिब्बो के साथ दौड़ेगी। हालांकि मेट्रो स्टेशन को 6 डिब्बों के अनुसार तैयार किया जा रहा हैं। मेट्रो की शुरुआत के बाद यात्रियों की संख्या बढऩे के अनुसार मेट्रो में डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। बता दें मध्य प्रदेश में डीपीआर के अनुसार 2021-22 में शुरू होना थी, लेकिन जरूरी अनुमतियां और कोविड महामारी तथा अन्य कारणों से मेट्रो के काम में शुरूआत में देरी हुई।

यहां बन रहे आठ रेलवे स्टेशन
इसमें सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से अप्रैल तक सुभाष नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर स्टेशन के सिविल कार्य पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.