ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 तुलार पहाड़ पर सड़क बनाने का विरोध में नक्सलियों ने दी धमकी 

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय माओवादी इन दिनों लगातार प्रेस नोट जारी कर सरकार व पुलिस प्रशासन की चुनौती दे रहे हैं। नक्सलियों ने अब तक बीजापुर जन अदालत, नारायणपुर मुठभेड़, तेलंगाना में नक्सली हिड़मा के समर्पण, पत्रकारों पर वसूली, सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने सहित कई मुद्दों पर प्रेस नोट जारी किया है। बस्तर में नक्सलियों की माड़ डिवीजन कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर सरकार के चमचों को सजा देने की खुली चेतावनी दी है।

माओवादियों की माड़ डिवीजन कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में बस्तर के मंगनार से तुलार तक बनने वाली सड़क को लेकर नक्सलियों में आक्रोश जताया है। नक्सलियों ने कहा है कांग्रेस सरकार के दलाल तुलार पहाड़ को बेच रहे हैं। जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा, तुलार पहाड़ बेचने वालों को जन अदालत लगाकर कड़ी सजा दी जाएगी। तुलार पहाड़ को लोग तुलार धाम के नाम से भी जानते हैं। नक्सलियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि विकास के नाम पर सरकार सड़क बना रही है, जिससे लाखों पेड़-पौधों की बलि चढ़ा दी जाएगी। नक्सलियों ने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इनके चमचे जल, जंगल, जमीन को खत्म करने में लगे हैं, जिन्हें सजा दी जाएगी।

नक्सलियों ने तुलार पहाड़ बेचने व सड़क बनाकर पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदार व मंगनार के पूर्व सरपंच मानकू राम, बारसूर के गद्दार जगत पुजारी व कांग्रेस सरकार के चमचे नेताओं को सबक सिखाने की बात लिखी है। नक्सलियों का आरोप है कि यह सभी अपने निजी स्वार्थ के लिए तुलार पहाड़ को पूंजीपतियों के हाथों सौंपना चाहते हैं। नक्सलियों ने यह भी कहा है कि जल, जंगल, जमीन आदिवासियों की है। सड़क बनने के बाद पुलिस यहां प्रवेश करेगी और मासूम आदिवासियों को नक्सली बताकर एनकाउंटर कर देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.