ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जमीनी विवाद में पूर्व सरपंच प्रत्याशी को मारपीट कर किया घायल

तुरकौलिया। पश्चिमी पंचायत के पूर्व सरपंच प्रत्याशी अशरफी साह टोला के लालबाबु साह को उसके पट्टीदार ने मारपीट कर घायल कर दिया है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। घायल का मोतिहारी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर लालबाबु साह ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह अपनी जमीन चरगाहां रोड के पास जमुनिया चंवर में शनिवार शाम को देखने गया था। इसी दौरान चरगाहां सड़क पर रवि कुमार व 4-5 अन्य अज्ञात अपराधियों ने बाइक रोक कर नीचे गिराकर गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान रवि ने कहा कि इसे मार कर खत्म कर दो। यह बहुत तेज बन रहा है। यह बात सुनते ही एक युवक ने कनपटी पर नलकटी सटा दिया और बाकी लोग लात, घुसा, जूता और बंदूक की बट से मारने लगे। रवि कुमार जान मारने के नियत से सिर पर कई बार वार किया। जहां दाहिने तरफ सिर कट गया और तेजी से खून बहने लगा।हल्ला होने पर आसपास के लोग और मेरा पुत्र मुकेश व राजकुमार आए तो वे सभी लोग भाग निकले। इसके बाद मेरे दोनों पुत्रों ने मुझे घायल अवस्था में उठाकर पीएचसी में इलाज कराने के लिए भर्ती कराए। प्राथमिक इलाज करने के बाद पीएचसी के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में ही सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.