ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तानी पुलिस ने चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

इस्लामाबाद| पाकिस्तानी पुलिस ने देश के उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के स्वाबी जिले से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी स्वाबी नजम अल हसनैन ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि पुलिसकर्मियों ने शनिवार को जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद उनके ठिकाने पर छापा मारा और एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि छापे के दौरान गिरफ्तार आतंकवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथगोले, डेटोनेटर, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी प्रांत में सुरक्षा बलों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उग्रवादियों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.