ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सना खान ने पति संग शेयर की उमरा की तस्वीर लिखा खास पोस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री को साल अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2020 में सना ने अपनी शादी के कुछ दिन पहले ही इंडस्ट्री को छोड़ा था। इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी बिजी और खुश है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर साझा की है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मां बनने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने पति अनस सैय्यद के साथ दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है,जिसमे दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।पहली तस्वीर में सना और सैय्यद सफेद कपड़ों में सोफे पर बैठे हुए हैं, जबकि दूसरी फोटो में ये कपल फ्लाइट में बैठा नजर आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन पर लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह बहुत खुश, ये उमरा किसी कारण से हमारे लिए बहुत खास है।इंशाअल्लाह जल्द ही हम इसे सभी के साथ शेयर करेंगे। अल्लाह इसे और आसान बनाए।

अब सना और सैय्यद के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रेग्नेंसी का कयास लगाते नजर आ रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने सना की इन फोटो पर कमेंट कर लिखा है- मुझे लगता है कि आप दोनों बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या सना प्रेग्नेंट हैं।तीसरे ने लिखा- क्या आप मां बनने जा रही हैं? क्या इसलिए ये उमरा आपके लिए खास है?

सना और अनस ने 20 नवंबर साल 2020 को गुपचुप तरीके से शादी की थी। सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने सबको हैरान कर दिया था। सना के पति अनस एक मौलाना हैं और गुजरात के सूरत के रहने वाले है। कुछ वक्त पहले सना ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति अनस सैयद फैमिली प्लानिंग के लिए समय चाहते हैं, लेकिन वह जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.