ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हम विकास के लिए और कांग्रेस जैकलीन-सलमान के लिए कर्ज लेती थी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार फिर कर्ज ले रही है। सरकार के कर्ज लेने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने हमला बोलते हुए कहा कि बजट का 20 से 30 फीसदी हिस्सा कर्ज की किश्त चुकाने में लगता है। प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्जा है। इस पाप का भागीदारी कौन है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन प्रदेश को कर्जदार बना दिया। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि हम विकास के लिए कर्जा लेते हैं। कांग्रेस जैकलीन और सलमान के लिए कर्ज लेते थे। सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कर्जा लिया। सरकार का बजट विकास और गांव में खर्च हो रहा है। कर्जा कांग्रेस सरकारों ने भी लिया है।

कमलनाथ स्वयंभू जनरल ऑफ अटॉर्नी
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के मध्यप्रदेश में कांग्रेस से सीएम के चलते वाले बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अरुण यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने प्रजातांत्रिक बात की है। कमलनाथ स्वयंभू जनरल ऑफ अटॉर्नी है। उन्होंने खुद भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर ही लगा दिए। पार्टी के नेता लगातार उन्हें आईना दिखा रहे हैं। पहले प्रभारी ने कहा अब अरुण यादव ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। कांग्रेस विधायक तय करेंगे या उनके नेता तय करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.