ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कट्रोंल की दुकान पर स्टॉक से अधिक रखी थी राशन सामग्री, फूड विभाग की रेड मे आया सामने

भोपाल। पुराने शहर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर स्टॉक से अधिक माल रखा हुआ था। यह गडबडी फूड डिपार्टमेंट की छापामार कार्यवाही मे सामने आई, विभाग ने इसके बारे मे दुकान संचालक से जानकारी चाही तो वो संतोषजनक जवाब नही दे पाया। शुरुआती कार्यवाही के बाद विभाग द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। अनुमान है कि दुकानदार द्वारा कार्ड धारको को राशन बांटने मे गडबडी कर रहा था। यह गडबडी हनुमानगंज थाना इलाके के बाफना कॉलोनी मे स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान मे पकडी गई है, जिसके बाद अधिकारियो ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई है। मामले मे पुलिस ने अजहर अली ओर अनीस अली के खिलाफ धारा 3/7 इसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी ने थाना पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि काजीकेंप इलाके के बाफना नगर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन आरोपी अनीस खान द्वारा किया जाता है, इस दुकान को लेकर लंबे समय से राशन बांटने में गडबडी किये जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने दुकान पर छापा मार कार्यवाही करते हुए स्टॉक चेक किया गया। जॉच मे सामने आया कि दुकान में नियमित मात्रा से अधिक स्टॉक रखा हुआ था। टीम का अनुमान है, कि आरोपी हितग्राहियो के सही ढंग से राशन वितरण नहीं कर रहा था। जब अधिकारियो ने दुकान संचालक से अधिक स्टॉक रखा होने के बारे जानकारी मांगी तो वो ठीक से इसका कारण नहीं बता सका। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। जॉच के आधार पर विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.