ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला प्रधान पुत्र का शव

श्रावस्ती। संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधानपुत्र का शव पेड़ के सहारे बाग में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। लोगों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला बाजार निवासी सूरज पटवा (24) पुत्र कैलाशनाथ पटवा का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाग में फांसी से लटका पाया गया। मृतक के पिता कैलाशनाथ पटवा गिलौला के प्रधान हैं। गिलौला के पास ही लक्ष्मननगर रोड पर उनकी बाग है। शाम को प्रधान के पुत्र सूरज का शव अमरूद के पेड़ से कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। इस दौरान कुछ लोग बाग की ओर गए तो वहां सूरज का शव फंदे से लटकता देखा। लोगों की ओर से मामले की जानकारी परिजनों का दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देखते ही उनमें कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर गिलौला थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची और जांच पड़ताल की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.