ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने स्वर कोकिला की तस्वीर उकेर दी श्रद्धांजलि

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, बिहार में गंगा किनारे उकेरी तस्वीर

लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के गंगा तट पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में ट्रिब्यूट दिया

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण: मेरी आवाज ही ही मेरी पहचान हैं, अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुरो की देवी स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में हैं। लगा मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सोमवर को इंटरनेशल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के गंगा तट पर उन्हें खूबसूरत अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है।

बिहार गंगा तट पर लता मंगेशकर की रेत से बनाई गई यह मूर्ति करीब 6 फीट ऊंची है। और इसके साथ लिखा है, ओम शांति लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज ही पहचान है। वहीं, इसमें बहुत ही कम रंगों का इस्तेमाल किया गया। लता मंगेशकर को दिए गए इस ट्रिब्यूट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लंबी बीमारी के बाद 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ज्ञात हो कि लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

वहीं हर खास मौके पर अपनी कला से करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति को देखने के लिए मौके पर उपस्थित शिक्षाविद्, राजनैतिक हस्तियां समेत सैकड़ों के तादाद में पहुंचे आम लोगों ने भी कलाकृति की प्रशंशा करते बालू से बनी लता दी की तस्वीर पर फूल अर्पित करते श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.