ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

नई दिल्ली| भाजपा संसदीय दल की बैठक में जनकल्याणकारी और विकासोन्मुख बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। भाजपा संसदीय दल की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। बैठक में मौजूद सभी केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने तालियां बजा कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। बैठक में बजट को लेकर चर्चा भी हो रही है। आपको बता दें कि, संसद भवन परिसर में हो रही भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा के लोकसभा और राज्य सभा के सदस्य मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी कार्यक्रमों और बजट के प्रचार प्रसार को लेकर पार्टी सांसदों को कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं।

बैठक में संसद के बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संसद में जारी गतिरोध और विपक्षी दलों के हमलों पर पलटवार करने की जवाबी रणनीति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।उधर, सूत्रों का कहना है कि संसद में जारी गतिरोध के आज खत्म होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में आज ही चर्चा शुरू हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.