ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भक्तों की भेंट से भरा महाकाल का खजाना, 46 करोड़ 51 लाख रुपये आए

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों की भेंट से भगवान महाकाल का खजाना भर गया है। साल 2022 में मंदिर समिति को 46 करोड़ 51 लाख रुपये की आय हुई, यह राशि गत वर्ष की तुलना में दो गुना से अधिक है। साल 2021 में समिति को 22 करोड़ 13 लाख रुपये की आय हुई थी। इसका कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में हुए इजाफे को बताया जा रहा है। इधर, जानकारों का कहना है कि मंदिर समिति ने अधिकांश दर्शन व्यवस्था को अर्थआधारित कर दिया है, इससे आय बढ़ रही है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया श्री महाकाल महालोक का निर्माण होने के बाद मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले औसतन 15 से 20 हजार भक्त प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन करने आते थे। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री महाकाल महालोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद से प्रतिदिन 30 से 35 हजार भक्त प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। सप्ताह के तीन दिन शनिवार, रविवार व सोमवार को भक्तों की संख्या 60 हजार से एक लाख होती है। भक्त मंदिर में दिल खोलकर दान कर रहे हैं, इससे भगवान महाकाल का खजारा भर रहा है।

ऐसे होती है मंदिर में आय

मंदिर समित को लड्डू प्रसाद के विक्रय, 250 रुपये के शीघ्र दर्शन व प्रोटोकाल को शुल्क के दायरे में लाने से प्राप्त आय, गर्भगृह में प्रवेश के लिए 750 व 1500 रुपये के टिकट, भस्म आरती के लिए निर्धारित 200 रुपये शुल्क, अभिषेक पूजन व शिखर पर ध्वज चढ़ाने की रसीद के साथ आनलाइन व आफ लाइन दान से आय प्राप्त होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.