ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एचएएल की आलोचना पर कर्नाटक भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘राहुल गांधी माफी मांगें’

बेंगलुरू| कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की आलोचना करने और इसे कमजोर करने का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मुद्दे ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान का रूप ले लिया है।

सोमवार देर रात ट्वीट की सीरीज में, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा: एचएएल कर्नाटक का गौरव और भारत का एक अमूल्य रत्न है। 2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार एचएएल को कमजोर कर रही है।

उन्होंने कहा, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के गुब्बी में एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जो एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर निर्माण यूनिट होगी। अगले 20 वर्षों में 4 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित व्यावसायिक मूल्य के साथ 1,000 से अधिक हेलीकाप्टरों का निर्माण करने का लक्ष्य है।

यह भारत को बिना आयात के हेलीकॉप्टरों की अपनी संपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम करेगा और डिजाइन, विकास और विनिर्माण में प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के ²ष्टिकोण को बढ़ावा देगा।

क्या राहुल गांधी और कांग्रेस अब एचएएल पर देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगेंगे?

इस बीच, विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उद्घाटन करने के लिए ही कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, तुमकुरु जिले के गुब्बी तालुक में एचएएल हेलीकॉप्टर निर्माण यूनिट प्रस्तावित है और जमीनी काम यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान किया गया था। अब, मोदी इसका उद्घाटन कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.