ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे ट्रैक पर मिला सिर कटा शव परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

कटिहार। डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सौरीया निवासी कृष्ण मंडल उर्फ भूटू मंडल अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कई वर्षों से दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे। अचानक दिल्ली पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना मिली कि कृष्ण मंडल उर्फ भूटू मंडल का शव रेलवे की पटरी पर सिर कटे हुए स्थिति में पाया गया हैं। यह खबर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वर्षों से भुट्टू मंडल दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया ताकि किसी को कोई शक ना हो वहीं परिजनों ने बताया कि जब भुट्टू मंडल के शव को यहां लाने का प्रयास किया गया तो एंबुलेंस की मोटी मांग के सामने परिजन नतमस्तक हो गए और पैसे के अभाव में भुट्टू मंडल का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करा दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनकी हत्या की गई है और सच्चाई से ध्यान भटकाने के लिए शव को पटरी पर लाकर रख दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के पत्नी- बच्चों के अलावा परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.