ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू जी के जंगलराज के डर से लोग बीजेपी को वोट कर रहे हैं: प्रशांत किशोर

मोतिहारी। प्रशांत किशोर ने जन सुराज पदयात्रा के दौरान एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता को सभी समस्यायों की जानकारी है और इसमें सुधार क्यों नहीं हो पा रहा है उससे अवगत कराने आए है। बिहार की जनता आपस में बात करती है कि बिहार में कितना भ्रष्टाचार है, बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था नहीं है, सड़क, नाली-गली की हालत खराब है, कोई बीमार पड़ जाए तो उसके लिए अस्पताल और रोजगार की व्यवस्था नहीं है। 2000 का धान 1500 में बेचा जा रहा है। इन सभी बातों से बिहार की जनता पूरी तरह से अवगत है। इसके बाद भी जिस दिन वोट का समय आता है बिहार की जनता यह सभी बातों को भुला कर बस चार बातें ही याद रखती है जात-धर्म, हिंदू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान, और पुलवामा और कुछ लोग लालू जी के डर से जिस विधायक ने कुछ भी काम नहीं किया है और अगर वो भाजपा का है और लालू जी के विरोध में खड़ा है तो जनता उसको वोट देगी। क्योंकि जनता लालू जी के अपराध वाले जंगलराज को वापस नहीं चाहती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.