ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस ने कमल नाथ को बताया ‘अवश्‍यंभावी मुख्‍यमंत्री’

भोपाल ।   प्रदेश के इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस में कमल नाथ को भावी मुख्‍यमंत्री बताए जाने पर अंदरूनी गुटबाजी उभरने के बीच अब उन्‍हें अवश्‍यंभावी मुख्‍यमंत्री बताया जा रहा है। इस संदर्भ में कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया गया, जिसमें कहा गया कि ‘कमल नाथ जी मध्‍य प्रदेश के अवश्‍यंभावी मुख्‍यमंत्री हैं।’ इस पर अब मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। गुरुवार सुबह उन्‍होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ‘कोई कह रहा है ‘भावी’, कोई कह रहा है ‘अवश्‍यंभावी’… दिल बहलाने को गालिब यह ख्‍याल अच्‍छा है। लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस का कोई धनी-धोरी प्रदेश क्‍या, देश में ही नहीं है। उन्‍हीं के नेता यह कह रहे हैं कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। जनता भी कह रही है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी है।’

शिवराज ने कमल नाथ से पूछा नया सवाल

इसी मौके पर शिवराज ने कमल नाथ से उनके 15 माह के मुख्‍यमंत्रित्‍व काल को लेकर एक नया सवाल भी पूछा। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ जी ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई। उनकी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी, अब फिर आसमान के तारे तोड़कर लाने की बात कर रहे हैं। अपने वचन पत्र में उन्होंने कहा था कि किसानों को मिट्टी व बीज परीक्षण की निश्‍शुल्क सुविधा देंगे। सिंचाई साधनों की अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। इसे क्यों पूरा नहीं किया?’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.