ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीरियाई स्वास्थ्य सेवा अमेरिकी प्रतिबंधों से प्रभावित : मंत्री

दमिश्क| सीरिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सीरिया का स्वास्थ्य क्षेत्र अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव से जूझ रहा है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, हसन अल-गब्बश ने गुरुवार को कहा कि सीरिया की बदहाल चिकित्सा सेवा उसके देश पर पर 12 साल के लिए लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों का परिणाम है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी बताया कि देश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,347 हो गई और घायलों की संख्या 2,295 है।

अल-गब्बश ने कहा कि उनके देश में भूकंप से प्रभावित इलाकों में घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस, मोबाइल क्लीनिक, दवा आदि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं और चुनौतियों में से एक आश्रयों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहना है।

उन्होंने कहा, हम सभी परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद सीरियाई नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ हैं, और सीरिया राज्य काफी हद तक सफल रहा है।

अल-गब्बश ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण होने वाली कमी को निजी क्षेत्र के संस्थानों, ट्रेड यूनियनों, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिक समाज के ठोस प्रयासों से पूरा किया जाएगा।

मंत्री ने आपदा से निपटने के लिए सीरिया को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.