ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

LIC 7 फरवरी से शुरू करेगी इन पॉलिसीधारकों के लिए शानदार ऑफर

अगर आपकी LIC की पॉलिसी लैप्‍स हो गई है तो आपके लिए उसे शुरू करने का मौका है। LIC ने 7 फरवरी से 25 फरवरी के बीच लैप्‍स पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का अवसर पॉलिसी धारक को दिया है। कोविड के दौरान पॉलिसीधारक दोबारा अपनी पॉलिसी शुरू कर सकते हैं। इस स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में पॉलिसी दोबारा शुरू करने पर लेट फीस में रियायत दी जाएगी। LIC की प्रेस रिलीज के मुताबिक लेट फीस के अलावा कोई रियायत नहीं मिलेगी। टर्म एश्‍योरेंस और हाई रिस्‍क प्‍लांस में कोई छूट नहीं मिलेगी। साथ ही मेडिकल जरूरतों में कोई कंसेशन नहीं है। हेल्‍थ और माइक्रो इंश्‍योरेंस प्‍लांस पर भी लेट फीस में छूट दी जाएगी। स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में 5 साल में लैप्‍स हुईं पॉलिसी को शामिल किया जाएगा। इसमें 1 लाख रुपये तक के प्रीमियम की पॉलिसी पर लेट फीस में 20 फीसद की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 2000 रुपये हो सकती है।

1 लाख से 3 लाख रुपये प्रीमियम में 25 फीसद छूट लेट फीस में मिलेगी, जो अधिक‍तम 2500 रुपये हो सकती है। जबकि 3 लाख रुपये से ऊपर की पॉलिसी पर 30 फीसद की छूट मिलेगी, जो अधिकतम 3 हजार रुपये हो सकती है। माइक्रो इंश्‍योरेंस पॉलिसी में 100 फीसद लेट फीस में कंसेशन मिलेगा। वे पॉलिसी जो प्रीमियम पेइंग टर्म में हैं और अपना पॉलिसी टर्म पूरा नहीं किया है, उन्‍हीं को रिवाइव करने का मौका पॉलिसीधारक को मिलेगा। अभियान उन पॉलिसीधारकों के फायदे के लिए शुरू किया गया है, जिनकी पॉलिसी लैप्‍स हो गई हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण वे समय पर प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे। एलआईसी यह सुनिश्चित कर रहा है कि इसके पॉलिसीधारक सुरक्षित रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.