ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीसरी तिमाही के रिजल्ट के बाद जोमैटो के शेयर में आई गिरावट..

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के शेयरों की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। सुबह के कारोबार में जोमैटो के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी द्वारा तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़ने की सूचना के बाद देखी गई है।जोमैटो के शेयरों की बात करें तो सुबह के कारोबार में फूडटेक दिग्गज का शेयर बीएसई पर 1.47 प्रतिशत गिरकर 53.60 रुपये पर आ गया। वहीं, एनएसई पर यह 1.38 प्रतिशत गिरकर 53.65 रुपये पर आ गया। इस बीच, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.15 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,688.07 पर कारोबार कर रहा था।Zomato के तिमाही रिजल्ट की बात करें तो Zomato ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही 2022-23 के अपने रिजल्ट की घोषणा की।

इस दौरान कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़ाकर 346.6 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने नियामक फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 67.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, कंपनी का राजस्व 1,948.2 करोड़ रुपये रहा, जो पहले 1,112 करोड़ रुपये था।Zomato के कारोबार में लगातार कमी देखी जा रही है। कंपनी द्वारा दिवाली के बाद खाद्य वितरण कारोबार में मंदी देखी जा रही है और इससे प्रमुख मैट्रिक्स में वृद्धि को कम कर दिया गया। कंपनी ने पहली तिमाही में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की थी, जबकि दूसरी तिमाही में 10 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इस तरह इसका ग्रॉस ऑर्डर क्रमिक रूप से मात्र 0.7% बढ़ा था।Zomato ने अपनी तीसरी तिमाही में गिरावट के कारण बताए हैं। कंपनी के मुताबिक, मिड-मार्केट सेगमेंट के लिए मैक्रो मंदी, प्रीमियम-एंड के लिए डाइनिंग आउट में उछाल और प्रीमियम-एंड पर उछाल आने से इसका असर तिमाही रिजल में देखने को मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.