ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छिंदवाड़ा में कमलनाथ को हराना बच्चों का खेल नहीं

छिंदवाड़ा ।   एक ओर भारतीय जनता पार्टी कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर कमल खिलाने की रणनीति बना रही है, वहीं दूसरी ओर बालाघाट से भाजपा विधायक, मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष और मप्र विधानसभा के सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति गौरीशंकर बिसेन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस को हराना कोई बच्चों का खेल नहीं है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान गौरीशंकर बिसेन से पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव छिंदवाड़ा से लड़ेंगे, तो उन्‍होंने कहा कि पार्टी जहां से भी चुनाव लड़ने का आदेश देगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा क्षेत्र में जीत हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि यह कमल नाथ का गढ़ है। गौरीशंकर बिसेन ने ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग का भी समर्थन करते हुए कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम बेहतर है और इससे कर्मचारियों के परिवार का भला होगा। जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश और केंद्र सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में नहीं है तो उन्होंने कहा कि सरकार आती और जाती रहती है, पार्टी फोरम में भी इस मुद्दे को उठाऊंगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि सभी निकाय में ओबीसी वर्ग से बड़ी संख्या में लोगों की जीत हुई है। छिंदवाड़ा में ही 46 फीसदी से ज्यादा निकाय में ओबीसी के प्रतिनिधि जीते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी बेहतर काम कर रहे हैं। ज्योतिरादित्‍य सिंधिया को लेकर उन्होंने कहा कि वह भविष्य के नेता हैं, पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है, वह किसी भी पद से बढ़कर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.