ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा में बम की खबरों की आड़ में विरोधियों को फंसाने की कोशिश, रिश्तेदार-किरायेदार को सिमी कार्यकर्ता बताया

रीवा में पिछले दिनों बम रखे जाने की खबरों से फैली दहशत के बीच अपने विरोधी रिश्तेदार व किरायेदार को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने उन्हें सिमी कार्यकर्ता बताकर फंसाने की कोशिश की। जिला कलेक्ट्रेट व अदालत को उड़ाने की धमकी भरा पत्र लिखकर जिस व्यक्ति ने अपने विरोधियों को फंसाने का प्रयास किया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जाता है कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहम्मद अब्दुल हफीज अंसारी नामक व्यक्ति को पुलिस ने चार संदिग्ध व्यक्ति के साथ पकड़ा था। इन लोगों को उस समय हिरासत में लिया गया था जब मीडिया से जुड़े ऑफिस व कुछ सरकारी कार्यालयों में कलेक्ट्रेट और न्यायालय को बम उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिले थे। इसमें दो व्यक्तियों के नाम लिखे गए थे जिन पर बम रखकर मुश्ताक कबाड़ी और रफीक का नाम लिखा गया जिन्हें प्रतिबंधित संगठन सिमी कार्यकर्ता बताया गया था।

विरोधियों को फंसाने लिखा पत्र

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी जिसमें से मोहम्मद अब्दुल हफीज अंसारी ने पत्र लिखना कबूल किया। पुलिस का कहना है कि अंसारी के भाई के ससुर मुश्ताक कबाड़ी हैं जिनसे अंसारी व उनके भाई का परिवार परेशान है। वहीं, अंसारी ने अपनी चाची से एक मकान खरीदा है जिसमें एक किरायेदार रफीक है। रफीक मकान खाली नहीं कर रहा है। ससुर मुश्ताक और रफीक को सबक सिखाने के लिए मोहम्मद अब्दुल हफीज अंसारी ने बम लगाने की खबरों के बीच योजना बनाई कि उन्हें सिमी कार्यकर्ता बताकर पुलिस के चक्कर में फंसाया जा सकता है। इसके लिए अंसारी ने कई जगह पत्र लिखकर कलेक्ट्रेट व अदालत को बम से उड़ाने की बात लिखी और यह काम मुश्ताक व रफीक द्वारा किए जाने की बात का उल्लेख किया गया।इन्हें सिमी कार्यकर्ता भी बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.